सुखबीर बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमला, कृपाण से किया वार; हाथ में 5 सेंटीमीटर का कट, 7-8 टांके

Nanded Attack on Sukhbir Badal: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक निहंग ने कृपाण से उन पर वार किया। हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में उनका सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ।

घटना दोपहर करीब 1:50 बजे हुई। पुलिस ने हमले के आरोपी जसपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। हमले के बाद उन्हें यशोसाईं अस्पताल ले जाया गया।

नांदेड़ के कलेक्टर डॉ. राहुल कर्डले के मुताबिक, सुखबीर बादल के हाथ पर करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा है और उन्हें 7 से 8 टांके आए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल को फोन कर उनका हाल जाना। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हरसिमरत कौर से फोन पर बात की और कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिंदे ने इसे सिक्योरिटी लैप्स भी माना और इसकी जांच कराने की बात कही।

आरोपी जसपाल सिंह कौन है?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले के आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह पुणे का रहने वाला है और करीब दो साल से इसी गुरुद्वारे में सेवा कर रहा था। दावा है कि गुरुद्वारे में सेवा करने से पहले वह कोर्ट में वकालत करता था।

हमले के वक्त वह निहंग के वेश में गुरुद्वारा परिसर में मौजूद था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। हमले की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

SP का बयान – सुरक्षा में चूक नहीं, ड्रग्स मुद्दे पर नाराजगी की बात

नांदेड़ SP डॉ. निलाभ रोहन ने कहा कि सुखबीर बादल पर हमला करने वाला जसपाल सिंह करीब 60-62 साल का है और दो साल से गुरुद्वारे में सेवादार था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। SP ने कहा कि यह सुरक्षा चूक नहीं थी, क्योंकि बादल को Z+ सुरक्षा मिली हुई थी। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में पंजाब के ड्रग्स मुद्दे को लेकर नाराजगी की बात कही है। हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नांदेड़ पुलिस और ATS मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः

हल्द्वानी में भाषण के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’! खड़गे बोले- यह छुआछूत और अपमान करने वाला व्यवहार

गुरुद्वारा बोर्ड के पूर्व सचिव ने भी जताई नाराजगी”

गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड के पूर्व सचिव सरदार रविंदर सिंह बुंगई ने कहा, “निहंग सिंह ने अचानक सुखबीर सिंह बादल पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और बाजू में चोट आई। गुरु का आशीर्वाद लेने आए व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक है। Z+ सुरक्षा के बावजूद हमला होना इस घटना को और भी निंदनीय बनाता है।”

पंजाब BJP अध्यक्ष ने नांदेड़ हमले की निंदा की

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, “आज नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। यह बेहद निंदनीय और गलत है। हमारे सिख समुदाय के भीतर कभी इस तरह की लड़ाई या टकराव की परंपरा नहीं रही है।”

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर अकाली दल नेता दलजीत चीमा का आरोप

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर कहा, “यह बेहद चिंता की बात है कि इतने कम समय में यह उन पर दूसरा जानलेवा हमला है। यह खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी नाकामी है। अगर अमृतसर में हुए पिछले हमले की उस समय सही तरीके से जांच की गई होती, तो शायद यह दूसरा हमला नहीं होता। लेकिन पंजाब सरकार ने उस मामले का राजनीतिकरण कर दिया। इसका नतीजा है कि अब उन पर फिर बड़ा हमला हुआ है। जब भी अकाली दल मजबूती से आगे बढ़ने लगता है, तब ऐसे जानलेवा हमले शुरू हो जाते हैं।”

DSGMC महासचिव ने की हमले की निंदा, कहा- गुरुद्वारे में मर्यादा का पालन जरूरी

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा, “नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हमला पूरी तरह गलत और निंदनीय है। गुरुद्वारे में धार्मिक मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। पुलिस जांच में ही पता चलेगा कि हमला क्यों और किसके इशारे पर किया गया। लोगों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर अभी भी नाराजगी है।”

धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए- नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा, “ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। मेरी जानकारी के अनुसार हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। अगर कोई समस्या है तो उसे बातचीत और चर्चा के जरिए सामने रखना चाहिए, ताकि उसका समाधान निकाला जा सके।

जब कोई व्यक्ति श्रद्धा के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाता है, तो ऐसी घटना उसकी आस्था और श्रद्धा पर सवाल खड़े करती है। ये गुरुओं के पवित्र स्थान हैं और गुरुओं ने इन्हें पूरे समाज के लिए स्थापित किया था।”

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हमले के आरोपी निहंग को पहले सम्मानित किया गया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

अकाली दल ने साजिश का आरोप लगाया

अकाली दल के प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि सुखबीर बादल पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच करनी चाहिए कि हमलावर कौन है और उसने किसके कहने पर हमला किया। कलेर ने इसके पीछे सिख धर्म विरोधी ताकतों की साजिश होने की आशंका भी जताई।

अकाल तख्त जत्थेदार ने की घटना की निंदा

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब ऐसी जगह है, जहां श्रद्धालु सभी की भलाई के लिए अरदास करने आते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा सिख गुरुद्वारे में माथा टेकने आए किसी व्यक्ति पर हमला नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से गुरुद्वारों की मर्यादा को ठेस पहुंचती है और पूरे सिख समुदाय की छवि प्रभावित होती है।

2024 में गोल्डन टेंपल में भी हुआ था हमला

सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भी हमला हुआ था। उस समय वह धार्मिक सजा के तहत सेवादार की ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान उन पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ेंः

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

Related Posts

हल्द्वानी में भाषण के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’! खड़गे बोले- यह छुआछूत और अपमान करने वाला व्यवहार

Parliament Monsoon Session Last Day: संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने भाषण के बाद…

Spread the love

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मायापुर में THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव और लैंडस्लाइड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुखबीर बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमला, कृपाण से किया वार; हाथ में 5 सेंटीमीटर का कट, 7-8 टांके

सुखबीर बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमला, कृपाण से किया वार; हाथ में 5 सेंटीमीटर का कट, 7-8 टांके

हल्द्वानी में भाषण के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’! खड़गे बोले- यह छुआछूत और अपमान करने वाला व्यवहार

हल्द्वानी में भाषण के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’! खड़गे बोले- यह छुआछूत और अपमान करने वाला व्यवहार

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, 28 मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ट्रंप को निशाना बनाने की थी तैयारी? तुर्किये में होटल के फ्लोर तक की जानकारी ईरान के पास, सुरक्षा एजेंसियों को लगी भनक तो ऐन वक्त पर बदला प्लेन

ट्रंप को निशाना बनाने की थी तैयारी? तुर्किये में होटल के फ्लोर तक की जानकारी ईरान के पास, सुरक्षा एजेंसियों को लगी भनक तो ऐन वक्त पर बदला प्लेन

यूपी चुनाव से पहले महिला वोटर्स पर बड़ा दांव? योगी सरकार 50 हजार की आर्थिक सहायता का बना रही प्लान

यूपी चुनाव से पहले महिला वोटर्स पर बड़ा दांव? योगी सरकार 50 हजार की आर्थिक सहायता का बना रही प्लान

NEET प्रदर्शन पर संसद में घमासान: शाह बोले- चर्चा के लिए समय तय करें, राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना

NEET प्रदर्शन पर संसद में घमासान: शाह बोले- चर्चा के लिए समय तय करें, राहुल बोले- हमें लेक्चर नहीं सुनना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर