नेपाल बाढ़ में 400 अरब रुपए का नुकसान, 5 हजार लापता; 1,344 शव बरामद, टूरिस्ट कर रहे बुकिंग कैंसिल

Nepal Flood: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस आपदा से करीब 400 अरब नेपाली रुपए के नुकसान का अनुमान है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 1,344 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

बाढ़ का असर पर्यटन कारोबार पर

बाढ़ का असर अब नेपाल के पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। सितंबर से नवंबर तक का समय नेपाल में पर्यटन का पीक सीजन माना जाता है, लेकिन बाढ़ की तस्वीरों और खबरों के बाद विदेशी पर्यटकों में चिंता बढ़ी है। होटल और ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग कैंसिल होने लगी हैं।

काठमांडू के एक होटल की करीब 20 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक, बाढ़ के बाद एक सप्ताह के भीतर खास तौर पर ऑनलाइन बुकिंग में कैंसिलेशन तेजी से बढ़ा।

नेपाल सरकार ने शुरू किया ‘नेपाल कॉलिंग’ कैंपेन

नेपाल सरकार का कहना है कि देश के सभी हिस्से बाढ़ से प्रभावित नहीं हैं। विदेशी पर्यटकों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार ने #NepalCalling कैंपेन शुरू किया है।

सरकार के मुताबिक काठमांडू, पोखरा, चितवन, लुंबिनी, जनकपुर, अन्नपूर्णा और एवरेस्ट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल और एयरपोर्ट खुले हैं। हालांकि, लांगटांग, गोसाइंकुंडा, हेलंबू सर्किट और तामांग हेरिटेज ट्रेल जैसे कुछ पर्यटन रूट प्रभावित या प्रतिबंधित हैं।

बाढ़ के बाद 13 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू

नेपाल में राहत और बचाव अभियान बड़े स्तर पर जारी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक, अब तक 13,101 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं, करीब 5 हजार लोग अभी भी लापता हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ये भी पढ़ेंः  नेपाल के दार्चुला में फिर लैंडस्लाइड, चौलानी नदी का रास्ता बंद; निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 1300+ मौतें, 5 हजार से ज्यादा लापता

4 ग्लेशियल झीलों का पानी घटाने की तैयारी

26 अगस्त की बाढ़ ने नेपाल में ग्लेशियल झीलों से आने वाली बाढ़ के खतरे को फिर सामने ला दिया है। नेपाल चार खतरनाक ग्लेशियल झीलों का जलस्तर कम करने के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

इन झीलों में लुमडिंग त्शो और होंगु-2 सोलुखुम्बु, लोअर बरुण संखुवासभा और थुलागी (डोना) मनांग में स्थित हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि केवल झीलों का जलस्तर कम करना पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए हर झील का अलग अध्ययन, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, पानी के बहाव को नियंत्रित करने और बाढ़ के संभावित रास्तों में निर्माण रोकने जैसे कदम भी जरूरी हैं।

7,570 घर और 105 पुल क्षतिग्रस्त

बाढ़ से नेपाल के बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती आकलन के मुताबिक करीब 7,570 घर, 55 किलोमीटर सड़कें, 37 सड़क वाले पुल और 68 झूला पुल टूटे या क्षतिग्रस्त हुए हैं।

इसके अलावा 1,806 हेक्टेयर कृषि भूमि और 13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं। एक सोलर प्रोजेक्ट और दो बिजली ट्रांसमिशन लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे करीब 783 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित होने का अनुमान है।

अगले 6 महीने में 8 अरब नेपाली रुपए की जरूरत

शुरुआती अनुमान के मुताबिक बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और तत्काल प्रबंधन के लिए अगले 6 महीनों में करीब 8 अरब नेपाली रुपए की जरूरत होगी।

सरकार PDNA रिपोर्ट के आधार पर पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी रकम जुटाने की योजना बनाएगी।

ये भी पढ़ेंः नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की तबाही: 5,300 से ज्यादा लापता, 1,259 मौतें; भारत ने भेजी राहत की नई खेप, PM बालेन बोले- UN में जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाएंगे

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “नेपाल बाढ़ में 400 अरब रुपए का नुकसान, 5 हजार लापता; 1,344 शव बरामद, टूरिस्ट कर रहे बुकिंग कैंसिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं