सागर जहरीली शराब कांड: पिता-बेटे समेत अब तक 22 की मौत, 112 अस्पताल में भर्ती; 14 गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- ‘दवा से लेकर शराब तक सब जहरीला बिक रहा’

Sagar Poisonous Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक पिता-बेटे समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 112 लोग बीमार हैं और उनका सागर तथा भोपाल के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में शराब ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 1249 पाव यानी 225.12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस अब शराब के निर्माण, बिक्री और सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

बंडा SDM को हटाया गया

घटना के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई की है। बंडा SDM आरती यादव को कलेक्ट्रेट कार्यालय सागर में पदस्थ कर दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को बंडा SDM का प्रभार सौंपा गया है। संजय कुमार जैन के पास शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

14 आरोपी गिरफ्तार, 225 लीटर शराब जब्त

बंडा और विनायका थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 1249 पाव यानी 225.12 लीटर देशी लाल मसाला सागर गोल्ड कंपनी की शराब बरामद की गई है।

बंडा पुलिस ने 4 आरोपियों से 345 पाव यानी 62.4 लीटर शराब जब्त की, जबकि विनायका पुलिस ने 10 आरोपियों से 904 पाव यानी 162.72 लीटर शराब बरामद की। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां तैयार हुई, इसे किसने सप्लाई किया और किन-किन इलाकों में इसकी बिक्री की गई।

कलेक्टर बोलीं- 13 मौतों में शराब की पुष्टि

सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अब तक 13 मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई है। वहीं कुछ अन्य मौतों में अलग-अलग कारण सामने आए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में घटनाक्रम, मौतों के कारण और जिम्मेदार लोगों की भूमिका समेत सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

सोमवार को छह और मौतें

सोमवार को महेश रावत (55), श्याम बाई अहिरवार (50) और कृष्ण कुमार लोधी की मौत हुई।

इससे पहले भोपाल एयरलिफ्ट किए गए राम प्रसाद लोधी की रविवार देर रात मौत हो गई थी। उनके पिता गोविंद लोधी की भी रविवार को मौत हुई थी।

राम प्रसाद का छोटा भाई भूरे लोधी अभी सागर में भर्ती है। सोमवार दोपहर गूगरा खुर्द निवासी भगवान सिंह (35), खटोरा निवासी गोपाल आदिवासी (40) और मुड़ना पैरा निवासी देश कुमार लोधी की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः 

परिजनों का दावा- शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

मृतक महेश रावत के भतीजे श्रवण कुमार रावत ने बताया कि उनके चाचा ने रविवार शाम शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

वहीं श्याम बाई के बेटे विट्ठल अहिरवार ने बताया कि उनकी मां ने गांव से किसी व्यक्ति के जरिए शराब मंगवाकर पी थी। देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

FIR में शराब बनाने और सप्लाई नेटवर्क का जिक्र

बंडा थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, इलाके में अवैध शराब बेचने का नेटवर्क सक्रिय है।

FIR के अनुसार, 4 सितंबर को अनूप सिंह लोधी अपने भतीजे राजेंद्र लोधी के साथ जुझार लोधी की दुकान पर गया था। यहां कथित तौर पर बरेठी के लाइसेंसी शराब ठेकेदार यशवंत सिंह, मनीष लोधी और बंडा निवासी आशीष साहू से जुड़े शराब सप्लाई नेटवर्क की जानकारी सामने आई।

आरोप है कि जुझार ने एक नया सस्ता ब्रांड बाजार से करीब 20 रुपये कम कीमत में मिलने की बात कही। राजेंद्र ने शराब के नकली या जहरीली होने की आशंका भी जताई थी। इसके बाद उसने 70 रुपये में एक क्वार्टर खरीदा और पी। रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का दावा- ततरवारा से होती थी सप्लाई

ग्रामीणों ने दावा किया है कि नौराज ग्राम पंचायत के ततरवारा गांव में लंबे समय से अवैध शराब बनाई जा रही है। उनका आरोप है कि यहां से आसपास के गांवों में शराब की सप्लाई होती है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस कारोबार में प्रभावशाली और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जुड़े हैं। हालांकि, डर के कारण ग्रामीण खुलकर किसी का नाम लेने से बच रहे हैं।

कमलनाथ बोले- ‘दवा से लेकर शराब तक सब जहरीला बिक रहा’

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन शराब ब्रांडों पर पहले सवाल उठे थे, सरकार की जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप, इंदौर में जहरीला पानी और अब सागर में जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दवा से लेकर शराब तक सब कुछ जहरीला बिक रहा है।

ये भी पढ़ेंः सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, 24 भर्ती; 6 शराब दुकानें सील, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

जीतू पटवारी का दावा- 50 से ज्यादा मौतें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि जहरीली शराब की इस त्रासदी में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों में मातम छा गया है और छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

पटवारी ने सागर SP अनुराग सुजानिया पर भी सवाल उठाते हुए उनके पुराने रिकॉर्ड का हवाला दिया और तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

उमंग सिंघार का आरोप- यूपी नहीं, उज्जैन से जुड़ा है नेटवर्क

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सागर में जहरीली शराब का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के उज्जैन से जुड़ा है।

उन्होंने दावा किया कि उज्जैन और धार में जहरीली शराब तैयार होकर सागर पहुंच रही है। सिंघार ने आबकारी विभाग और डिस्टलरी मालिकों के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उज्जैन में सक्रिय शराब नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की जांच कराने की मांग की।

शराब में मेथेनॉल की मिलावट की बात

शुरुआती जांच में जहरीली शराब में मेथेनॉल की मिलावट पाए जाने की बात सामने आई है। यह शराब बाहर से तैयार होकर सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, शराब के वास्तविक स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच अभी जारी है।

क्या है मेथेनॉल?

मेथेनॉल एक जहरीला अल्कोहल है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से औद्योगिक कार्यों में सॉल्वेंट, ईंधन और विभिन्न रसायनों के निर्माण में किया जाता है। इसे पीने योग्य शराब में मिलाना बेहद खतरनाक होता है। शरीर में जाने पर यह गंभीर विषाक्तता पैदा कर सकता है और अधिक मात्रा में सेवन जानलेवा साबित हो सकता है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जहरीली शराब कहां तैयार हुई, इसमें मेथेनॉल कैसे पहुंचा और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः नेपाल बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, 7 हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश; 4,894 लोग अब भी लापता

Spread the love

Related Posts

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश में मकान, दुकान या गोदाम किराये पर लेने और देने वालों के लिए राहत की खबर है। अब किरायेदारी से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और उनके पंजीकरण की…

Spread the love

Continue reading
जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

Greater Noida Drug Network Exposed: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई के मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बिजनेस वीजा पर भारत आए थे…

Spread the love

Continue reading

One thought on “सागर जहरीली शराब कांड: पिता-बेटे समेत अब तक 22 की मौत, 112 अस्पताल में भर्ती; 14 गिरफ्तार, कांग्रेस बोली- ‘दवा से लेकर शराब तक सब जहरीला बिक रहा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं