देहरादून। उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने 12 लोगों की जान ले ली। रुद्रप्रयाग में सोमवार देर शाम एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं, मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।
रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत
पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले के बांसवाड़ा-कण्डारा मोटर मार्ग पर सोमवार देर शाम हुआ। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम ने DDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
Rudraprayag, Uttarakhand: Four people were killed and six injured after a Bolero carrying people returning from a wedding plunged into a 500-metre-deep gorge in Rudraprayag’s Kyuja Valley late Monday night.
(Source: Disaster Management) https://t.co/pzBaMbJPIZ
— IANS (@ians_india) November 17, 2026
अंधेरे और खड़ी चट्टान के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटनास्थल पर घना अंधेरा और खड़ी चट्टान होने के कारण बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद जवानों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। टीमों ने स्ट्रेचर की मदद से सभी छह घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
दूसरा हादसा मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
6 people have lost their lives after a bus fell into a ravine about 100 meters below a bridge near Gular Bazar in Tehri Garhwal, Uttarakhand: Police
— ANI (@ANI) November 17, 2026
SDRF और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं
बस हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पुलिस बल तैनात है। SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें आपसी तालमेल के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। फिलहाल दोनों सड़क हादसों के कारणों की जांच की जा रही है।







