जम्मू के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: 16 की मौत, 20 से ज्यादा घायल; टायर फटने से 100 फीट नीचे गिरी बस

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब रामनगर से आ रही एक यात्री बस जालो इलाके के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और ओवरलोड भी थी। यात्रियों ने बताया कि अचानक बस का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस गहरी खाई में जा गिरी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था।

घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज उधमपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी, 300 पर्यटक बीच हवा में फंसे; 7 घंटे बाद सभी सुरक्षित रेस्क्यू, अमित शाह ने बचाव टीमों की सराहना की

Gulmarg  Ropeway Breakdown: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को एशिया के सबसे ऊंचे रोपवे सिस्टम गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी आने से करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए।…

उत्तर भारत में आज का मौसम “कूल-कूल”, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी से राहत मिल रही है और कई राज्यों में बादल, आंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर