Middle East Conflict: ईरान ने साफ कर दिया है कि उसके लिए हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं और देश खुद को युद्ध जैसी स्थिति में मान रहा है। ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, सेना के प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा हालात को खत्म हुआ संघर्ष नहीं माना जा सकता।
प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हाई अलर्ट पर हैं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए व्यापक स्तर पर मॉनिटरिंग और सर्विलांस किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को तुरंत रोका जा सके।
ईरान ने अपने विरोधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई नया हमला या उकसावे वाली कार्रवाई होती है, तो उसका जवाब पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि “नए हथियारों, नई रणनीतियों और नए मोर्चों” पर दिया जाएगा।
इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि क्षेत्र में तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और हालात किसी भी वक्त फिर से बिगड़ सकते हैं।






