Mamata Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों की गिनती के बीच मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का पहला बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती राउंड में भले ही रुझान अलग दिख रहे हों, लेकिन अंतिम राउंड में तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है।
काउंटिंग पर गंभीर आरोप
भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि TMC के एजेंटों और उम्मीदवारों को मतगणना केंद्रों में अंदर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे “भाजपा की साजिश” बताया और कहा कि कई जगहों पर काउंटिंग प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है।
“हम 100 से ज्यादा सीटों से आगे”
सीएम ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी अभी भी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन इसे मीडिया में सही तरीके से नहीं दिखाया जा रहा।
#WATCH | Kolkata: TMC candidate from Bhabanipur and West Bengal CM Mamata Banerjee says, “Counting agents and candidates should not leave the counting centre. This is the BJP’s plan, I have been saying this since yesterday that they will be shown ahead first. They have stopped… pic.twitter.com/jdU9OqxWEJ
— ANI (@ANI) May 4, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक मशीनें मिलने की जानकारी सामने आई है, जिनका कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है।
SIR और चुनाव आयोग पर निशाना
ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए वोटों में हेरफेर की कोशिश हुई है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।
कार्यकर्ताओं से अपील
ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, “गिनती 14 से 18 राउंड तक चलेगी और अंत में जीत हमारी होगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि अभी सिर्फ 2–4 राउंड की गिनती हुई है और असली तस्वीर आगे के राउंड में सामने आएगी।






