Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। 294 सीटों में से भाजपा ने 201 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राज्य में सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) 69 सीटों पर सिमट गई है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।
सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगा है, जो भवानीपुर सीट से चुनाव हार गई हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,114 वोटों से हराया। यह लगातार दूसरी बार है जब सुवेंदु ने ममता को चुनावी मैदान में मात दी है। इससे पहले 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु ने ममता को हराया था।
हार से पहले ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर छोड़कर बाहर निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और दोबारा काउंटिंग की मांग की।
#WATCH | West Bengal CM & TMC chairperson Mamata Banerjee says, “From 3 pm onwards, they have been beating us. I was hit. CCTV was switched off. None of our agents was allowed inside (the counting centre). The DO assured me our agents would be allowed, but after that, he was not… pic.twitter.com/vzZQvjqLOV
— ANI (@ANI) May 4, 2026
काउंटिंग सेंटर से बाहर आते ही ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “BJP ने 100 से ज्यादा सीटें लूट ली हैं। चुनाव आयोग अब BJP का आयोग बन गया है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
#WATCH | Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, “More than 100 seats BJP looted. The Election Commission is the BJP’s commission. I complained to the CO and also Manoj Agrawal, but they are not doing anything. Do you think this is a victory? It is an immoral victory, not… pic.twitter.com/q0zelygU23
— ANI (@ANI) May 4, 2026
ममता ने आगे आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ किया, वह पूरी तरह गैर-कानूनी है। यह लूट है, लूट है, लूट है।” हालांकि उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया- “हम वापसी करेंगे।”
वहीं जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने तीखा बयान देते हुए कहा कि “ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था। यह उनकी राजनीति का अंत है।” उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम मतदाताओं ने खुलकर ममता का समर्थन किया, जबकि हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों ने उन्हें जीत दिलाई। उन्होंने इसे “हिंदुत्व की जीत” बताया।
#WATCH | Kolkata | BJP’s Suvendu Adhikari shows his winning certificate after clinching the Bhabanipur assembly seat with a landslide against the West Bengal CM and TMC candidate Mamata Banerjee.
He says, “This was very important. Defeating Mamata Banerjee was crucial. This is… pic.twitter.com/N1zY3EHW33
— ANI (@ANI) May 4, 2026
इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा कि “बंगाल में भगवा लहर साफ दिख रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद, मालदा, दिनाजपुर और पुरुलिया जैसे क्षेत्रों में पार्टी को बचाने की कोशिश की, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
Berhampore, West Bengal: Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury says, “In Bengal there is a saffron wave… We on behalf of the Congress party, we had fought the elections, and we had said earlier that for the resurrection and to save congress… Murshidabad, Malda, Dinajpur and… pic.twitter.com/rzg9ntrgU4
— IANS (@ians_india) May 4, 2026
इन नतीजों के साथ ही बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होती दिख रही है, जहां भाजपा ने लंबे समय से सत्ता में रही TMC को कड़ी चुनौती देते हुए सत्ता के करीब पहुंच बना ली है।






