Rekha Gupta Attack Case: दिल्ली CM पर हमले के केस में नया ट्विस्ट, हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Rekha Gupta Attack Case: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में अब नया कानूनी मोड़ सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस के मुख्य आरोपी राजेश भाई खीमजी और सह-आरोपी तहसीन रजा उर्फ बापू ने निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। आरोपियों ने अपने खिलाफ लगाई गई गंभीर धाराओं को हटाने की मांग की है।

अगस्त 2025 में हुआ था हमला

यह घटना 20 अगस्त 2025 की है, जब रेखा गुप्ता अपने सिविल लाइंस स्थित कैंप ऑफिस में जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया था। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया था। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।

हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

आरोपियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने दोनों पक्षों को 15 अप्रैल तक अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी।

हत्या की कोशिश की धाराओं पर विवाद

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई हैं। हालांकि, आरोपियों का कहना है कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और यह केवल हमला था, हत्या की कोशिश नहीं।

बचाव पक्ष ने दी यह दलील

आरोपियों की ओर से पेश एडवोकेट हैरी छिब्बर ने अदालत में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण जरूर थी, लेकिन उपलब्ध तथ्यों के आधार पर इसे हत्या की कोशिश नहीं कहा जा सकता। उनका कहना है कि चोट लगने की संभावना थी, लेकिन हत्या की मंशा साबित नहीं होती।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर मिलने पहुंचा था आरोपी

बचाव पक्ष के अनुसार, मुख्य आरोपी राजेश भाई खीमजी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और वह आवारा कुत्तों से जुड़े मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने दिल्ली आया था। उसका कहना था कि वह इस विषय पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और कुत्तों को शेल्टर होम में रखने की मांग करना चाहता था।

15 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी नजरें

अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी, जहां दिल्ली हाई कोर्ट यह तय करेगा कि आरोपियों पर हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराएं बरकरार रहेंगी या नहीं। इस सुनवाई पर पूरे मामले की आगे की दिशा निर्भर करेगी।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यूपी-हरियाणा में आंधी का अलर्ट

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई इलाकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर