Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया है।
लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी और ईरान से जुड़ी भू-राजनीतिक तनाव को बड़ा कारण माना जा रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते क्रूड ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
इस महीने चौथी बार बढ़े दाम
- मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है।
- 23 मई को पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 महंगा किया गया था।
- 19 मई को पेट्रोल-डीजल दोनों के दामों में औसतन ₹0.90 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
- 15 मई को तेल कंपनियों ने कीमतों में ₹3 प्रति लीटर तक का इजाफा किया था।


लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान की कीमतें भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।






