इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: 5 यात्री घायल, 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया

IndiGo Flight Power Bank Blast: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही IndiGo की फ्लाइट 6E-108 में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक अचानक फट गया। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए, जबकि विमान में सवार सभी 198 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लैंडिंग के बाद हुआ हादसा

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट करीब 3:29 बजे सुरक्षित लैंड कर चुकी थी और रनवे से टैक्सी करते हुए गेट की ओर बढ़ रही थी। तभी सीट 39C पर बैठे यात्री ने केबिन क्रू को अपने पावर बैंक में आग लगने की सूचना दी। देखते ही देखते केबिन में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

क्रू की तत्परता से टला बड़ा हादसा

कैबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन एहतियात के तौर पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। करीब 3:35 बजे इमरजेंसी एग्जिट खोले गए और यात्रियों को एयर स्लाइड्स के जरिए बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि एक महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

विमान लैंडिंग के बाद हादसा हुआ, यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया।

एयरफोर्स की फायर टेंडर टीम भी 3:38 बजे मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ चुकी थी।

जांच जारी, ब्लास्ट की वजह साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पावर बैंक में विस्फोट कैसे हुआ। पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकलते देखा जा सकता है।

स्लाइड से निकलते समय सीट 25F की यात्री ऋचा के टखने में हल्की चोट लगी, उसे अस्पताल ले जाया गया।

DGCA के नियम क्या कहते हैं?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जनवरी 2026 से फ्लाइट में पावर बैंक के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। इन नियमों के तहत फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पावर बैंक को केवल हैंड बैगेज में रखने की अनुमति है, जबकि इसे ओवरहेड बिन या लगेज रैक में रखना सख्त मना है। DGCA का कहना है कि लिथियम बैटरियां ओवरहीट होकर आग पकड़ सकती हैं, जिससे विमान में बड़ा हादसा हो सकता है।

पावर बैंक क्यों बनता है खतरा?

पावर बैंक में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां अत्यधिक गर्म होने या दबाव पड़ने पर फट सकती हैं। यदि बैटरी डैमेज हो जाए या उस पर ज्यादा दबाव पड़े, तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ओवरचार्जिंग और खराब क्वालिटी के पावर बैंक भी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बनते हैं।

कैसे बचें ऐसे हादसों से?

ऐसे हादसों से बचने के लिए हमेशा ब्रांडेड और BIS सर्टिफाइड पावर बैंक का इस्तेमाल करना चाहिए। पावर बैंक को ज्यादा गर्म जगह, जैसे कार के डैशबोर्ड पर रखने से बचना चाहिए। अगर उसमें किसी तरह का फिजिकल डैमेज, फूलना या लीकेज दिखाई दे, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। साथ ही फ्लाइट के दौरान पावर बैंक को हमेशा अपने पास, यानी हैंड बैग में ही रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है।

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर