प्रधानमंत्री मोदी देश को देंगे गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात, ‘एयर स्ट्रिप’ पर गरजेंगे एयरफोर्स के फाइटर जेट

Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेस-वे की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने पर वे करीब 4000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के साथ देश के सबसे लंबे 594 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।

गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना है, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरेगा, जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं।

इस एक्सप्रेस-वे की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं

  • यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।
    इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे एयरस्ट्रिप, हाईटेक टोल और दुर्घटना रोकने के लिए ‘अलर्ट स्ट्रिप्स’ शामिल हैं।
    बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा।
    यह परियोजना उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी।
    इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 36,230 करोड़ रुपए है, जिसकी आधारशिला दिसंबर 2021 में रखी गई थी।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की सुविधा होगी। साथ ही, वायुसेना के लिए यह एक्सप्रेस-वे आपातकालीन एयरस्ट्रिप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हाईटेक टोल व्यवस्था और दुर्घटना रोकने वाली ‘अलर्ट स्ट्रिप्स’ जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस यह परियोजना उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदलने वाली मानी जा रही है।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर