Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियांका गांधी वाड्रा ने शनिवार को लोकसभा में हुए घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कल जो हुआ वह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण के नाम पर “सत्ता में बने रहने की साजिश” कर रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया बिल गिर गया। सत्ता पक्ष हमें महिला विरोधी कहकर मसीहा नहीं बन सकता।”
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार को लोकसभा में सरकार संविधान का 131वां संशोधन विधेयक लेकर आई थी, जिसमें संसद की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था। लेकिन यह विधेयक पारित नहीं हो सका और 54 वोटों से गिर गया।
विपक्ष का रुख
विपक्ष ने इस बिल का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक लाभ से जोड़कर देखा। प्रियंका गांधी के इस बयान ने संसद में हुए घटनाक्रम को और राजनीतिक रूप से गरमा दिया है
राजनीतिक बहस तेज
इस पूरे मामले के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा मुद्दा बता रहा है, जबकि सरकार इसे प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पहल के रूप में पेश कर रही थी।







