मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो में जिंदा जले 6 से ज्यादा लोग, दो ट्रकों के बीच फंसकर लगी आग

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुए इस हादसे में दो ट्रकों के बीच फंसने के बाद एक बोलेरो वाहन में आग लग गई, जिसमें 6 से अधिक लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन नीचे की ओर उतर रहा था, तभी उसके पीछे चल रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने तेज रफ्तार में बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी से लदे एक अन्य ट्रक से जा टकराई और दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह दब गई।

आग ने बढ़ाई तबाही

टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना अचानक और भयावह था कि वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका। सभी यात्री बोलेरो के अंदर ही जिंदा जल गए।

पुलिस और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही ड्रमडगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व शोक देखने को मिला।

इलाके में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतकों की पहचान और आगे की जांच जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर