‘विजय’ का मास्टरस्ट्रोक: कांग्रेस से हाथ मिलाया, सरकार बनाने का दावा पेश, AIADMK को झटका

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है, जिससे राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

सबसे बड़ा झटका अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को लगा है। TVK ने फिलहाल AIADMK के साथ संभावित गठबंधन को होल्ड पर डाल दिया है, जिससे उसके सत्ता में वापसी के रास्ते मुश्किल हो गए हैं।

वहीं कांग्रेस ने भी बड़ा सियासी दांव चलते हुए द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (DMK) से दूरी बना ली है, जो लंबे समय से उसका सहयोगी दल रहा था। कांग्रेस के इस फैसले ने तमिलनाडु की राजनीति में नई लाइन खींच दी है। पार्टी के राज्य प्रभारी गिरीश चोडंकर ने कहा कि यह फैसला जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए लिया गया है।

हालांकि कांग्रेस ने समर्थन के साथ एक शर्त भी रखी है कि गठबंधन में ऐसी किसी भी ताकत को शामिल नहीं किया जाएगा जो संविधान में विश्वास न रखती हो या सांप्रदायिक राजनीति करती हो।

दूसरी ओर DMK ने कांग्रेस के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे ‘पीठ में छुरा घोंपने’ जैसा बताया है। गौरतलब है कि दोनों दलों का गठबंधन 1971 से अलग-अलग चरणों में बना रहा था।

4 मई को आए चुनाव नतीजों ने राज्य की सियासत को पूरी तरह बदल दिया। TVK ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, ऐसे में कांग्रेस का समर्थन बेहद अहम हो गया है।

चुनाव में एम. के. स्टालिन की अगुवाई वाली DMK को 59 सीटें मिलीं, जबकि AIADMK 47 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आईं, जबकि अन्य दलों का प्रदर्शन सीमित रहा।

खास बात यह रही कि विजय ने पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीट से जीत दर्ज की और उनकी पार्टी को करीब 35% वोट शेयर मिला। पहली बार चुनाव लड़ते हुए TVK का यह प्रदर्शन तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के संकेत दे रहा है।

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर