पश्चिम बंगाल बमबाजी केस में बड़ा एक्शन: मुंबई से 3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी अरेस्ट

Bengal Bomb Blast Case: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में हुए चर्चित बमबाजी और फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मामले का कथित मास्टरमाइंड भी शामिल बताया जा रहा है। यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने देवनार इलाके में की।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के शिवपुर थाना क्षेत्र में हुई बमबाजी और फायरिंग की घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे और अपनी पहचान छिपाकर मुंबई में रह रहे थे। हावड़ा पुलिस से मिले इनपुट के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुप्त निगरानी शुरू की और देवनार स्थित एकता SRA बिल्डिंग में छापा मारकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम अहमद अब्दुल रशीद (40), जमील अख्तर अली (43) और अफताब अनवर खुर्शीद अनवर (44) के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शिवपुर बमबाजी और फायरिंग मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि तीनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा के शिवपुर पुलिस स्टेशन की टीम मुंबई पहुंच चुकी है और आरोपियों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया जारी है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे की जांच अब पश्चिम बंगाल पुलिस करेगी। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से जुड़े एक अन्य बमबाजी मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो घटना के बाद मुंबई में छिपे हुए थे।

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Tiffany Trump Taj Mahal Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचेंगी और रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार करेंगी। उनके दौरे को…

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

Ghaziabad Murder Case: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर