अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन, मौत की वजह अब तक साफ नहीं; सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Akhilesh Yadav Brother Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल के CMS डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी और हार्ट भी काम नहीं कर रहा था। डॉक्टरों ने तत्काल जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव इस समय असम दौरे पर थीं। पति के निधन की खबर मिलते ही वे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया जा रहा है। अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को भी प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ और वे घर लौट आए थे। हालांकि, बुधवार सुबह उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

ये भी पढ़ेंः

यूपी में दोबारा लगेगा लॉकडाउन! सीएम योगी ने अधिकारियों संग की बैठक,

राजनीति से दूरी, फिटनेस और समाजसेवा में रुचि

प्रतीक यादव, दिवंगत मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की लीड्स विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। हालांकि उनका परिवार राजनीति के केंद्र में रहा, लेकिन वे खुद राजनीति से दूर रहे और बिजनेस तथा फिटनेस सेक्टर में सक्रिय थे।

प्रतीक यादव लखनऊ में “द फिटनेस प्लानेट” नाम से जिम चलाते थे। इसके अलावा वे “जीव आश्रय” संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, भोजन और रेस्क्यू का काम भी करते थे। उन्हें फिटनेस और पशु सेवा के लिए खास तौर पर जाना जाता था।

14 साल पहले हुई थी लव मैरिज

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही थी। दोनों की मुलाकात 2001 में एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य समारोह में शादी हुई। इस शादी में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की दो बेटियां हैं।

CM योगी ने प्रतीक के निधन पर दुख जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्याथ ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

सपा ने प्रतीक के निधन पर दुख जताया

समाजवादी पार्टी ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Spread the love

Related Posts

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

Guwahati Nightclub Viral Video: असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लब में विवाद के बाद महिला…

Spread the love

Continue reading
पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

Narendra Modi Talks to Captain Smith Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विमान हादसा टालकर 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Spread the love

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 66.75 करोड़ की कमाई; ‘पठान’ को पीछे छोड़ा

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

गुवाहाटी में नाइटक्लब में विवाद के बाद महिला से बदसलूकी, पार्किंग में कपड़े उतारकर पीटा; पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लिया, वीडियो वायरल

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

एशियन गेम्स फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 383 दिन बाद आमने-सामने, पिछले 6 टी-20 में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित ने कहा- घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी; बोले- विमान गिर रहा था, आखिरी मौका था

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपियन हॉकी कप्तान से कांग्रेस अध्यक्ष तक, जानिए कौन हैं परगट सिंह, जिन्हें मिली पंजाब कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर के 68 दिन बाद मुंबई में CJP का प्रदर्शन, SIR का विरोध; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग