नोएडा-गाजियाबाद समेत UP के बड़े शहरों में 2 दिन “Work From Home” की तैयारी, जानिए CM योगी क्या कहा?

Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और संसाधनों के संतुलित उपयोग की अपील के बाद उत्तर प्रदेश सरकार अब बड़े स्तर पर नई कार्य व्यवस्था लागू करने की तैयारी में जुट गई है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में बड़े शहरों में ट्रैफिक, ईंधन खपत और प्रदूषण कम करने के लिए कई अहम निर्देश दिए। इनमें सबसे बड़ा फैसला सप्ताह में दो दिन “वर्क फ्रॉम होम” व्यवस्था को बढ़ावा देने का है।

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे बड़ी कंपनियों, आईटी सेक्टर, औद्योगिक संस्थानों और स्टार्टअप्स को वर्क फ्रॉम होम मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करें। खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और अन्य बड़े शहरों में अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने की दिशा में एडवाइजरी तैयार की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और पर्यावरण पर दबाव भी कम पड़ेगा।

बड़े संस्थानों और IT सेक्टर पर रहेगा फोकस

सरकार सबसे पहले उन कंपनियों और संस्थानों पर ध्यान दे रही है जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी रोजाना ऑफिस आते-जाते हैं। आईटी कंपनियां, कॉर्पोरेट ऑफिस, बड़े औद्योगिक संस्थान और स्टार्टअप्स को सप्ताह में दो दिन कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने की सलाह दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश को अभी से संसाधनों के संतुलित उपयोग की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

मंत्रियों और विधायकों को भी दी गई सलाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलाव की शुरुआत सरकार से होनी चाहिए। उन्होंने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की। इसके साथ ही “नो व्हीकल डे” आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने सरकारी काफिलों में भी 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए ताकि ईंधन की बचत हो और जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाए।

सरकारी बैठकों को किया जाएगा ऑनलाइन

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य सचिवालय और निदेशालय की करीब 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाए। इसके अलावा सेमिनार, वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस को भी ऑनलाइन आयोजित करने पर जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों की बैठकों एवं कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रैफिक कम करने के लिए बदले जा सकते हैं ऑफिस टाइम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े शहरों में पीक ऑवर ट्रैफिक को कम करने के लिए कार्यालयों के समय को अलग-अलग बैचों में बांटने पर भी विचार किया जा सकता है। इससे एक ही समय पर सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा। सरकार खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में इस मॉडल पर काम कर सकती है, जहां रोजाना ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः 

यूपी में दोबारा लगेगा लॉकडाउन! सीएम योगी ने अधिकारियों संग की बैठक,

पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध है, वहां लोगों को अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही कार पूलिंग, साइक्लिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले रूटों पर रोडवेज बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।

स्कूल बसों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने निजी वाहनों की बजाय स्कूल बसों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। सरकार का मानना है कि इससे ट्रैफिक कम होगा और बच्चों की यात्रा भी ज्यादा सुरक्षित बन सकेगी। जरूरत पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को भी स्कूलों से जोड़ने की योजना पर विचार किया जा सकता है।

बिजली बचत और ऊर्जा संरक्षण पर फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी भवनों, निजी संस्थानों और घरों में बिजली की बचत करने की अपील की। उन्होंने निर्देश दिए कि रात 10 बजे के बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्स में सजावटी लाइटों का न्यूनतम उपयोग किया जाए। सरकार आने वाले महीनों में ऊर्जा संरक्षण को जन अभियान का रूप देने की तैयारी में है।

स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी पर जोर

मुख्यमंत्री ने त्योहारों, शादियों और सरकारी आयोजनों में स्थानीय उत्पादों, ODOP और GI टैग वाले सामान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूद पर्यटन स्थलों, हेरिटेज साइट्स और धार्मिक स्थानों को भी बढ़ावा दिया जाए ताकि लोग विदेशी यात्राओं की बजाय अपने ही राज्य में पर्यटन को प्राथमिकता दें।

खाद्य तेल, सोना खरीद और प्राकृतिक खेती पर भी अपील

बैठक में मुख्यमंत्री ने लोगों से खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने और अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग को पोषण जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती और गोबर आधारित जैविक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है।

रूफटॉप सोलर और PNG नेटवर्क पर सरकार का जोर

सीएम योगी ने प्रदेश में PNG नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में ऊर्जा बचत, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को जन आंदोलन बनाना बेहद जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़ेंः

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन, मौत की वजह अब तक साफ नहीं; सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर