केरल में कांग्रेस का CM सस्पेंस बरकरार, 10 दिन बाद भी फैसला नहीं; राहुल गांधी लगातार एक्टिव

Congress Kerala News: केरल में विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बावजूद कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं कर पाई है। चुनाव नतीजे आए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पार्टी के भीतर सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि 12 मई की रात करीब 3 बजे तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेके घर बैठक चली, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहे, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हो सका।

14 मई को हो सकता है CM के नाम का ऐलान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक, 14 मई को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के. सी. वेणुगोपाल, वी. डी. सतीसन और रमेश चेन्निथला के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

वेणुगोपाल को हाईकमान की पसंद, सतीशन को कार्यकर्ताओं का समर्थन

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। हालांकि, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला इसके पक्ष में नहीं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का झुकाव सतीशन की तरफ बताया जा रहा है, जबकि अधिकांश विधायकों का समर्थन वेणुगोपाल के पास माना जा रहा है।

वहीं, रमेश चेन्नीथला भी रेस में बने हुए हैं। कांग्रेस ने 2011 में उन्हें भविष्य में बड़ा पद देने का भरोसा दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दो बड़े दावेदारों की खींचतान के बीच चेन्नीथला समझौते के उम्मीदवार बन सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

मोदी ने घटाया अपना काफिला, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले PM; शाह-नड्डा समेत कई राज्यों ने शुरू की ईंधन बचत पहल

राहुल गांधी लगातार नेताओं से कर रहे बातचीत

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी पिछले तीन दिनों से केरल कांग्रेस के नेताओं, समर्थकों और सहयोगी दलों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि मुख्यमंत्री ऐसा चुना जाए, जो सभी गुटों को स्वीकार हो।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि मुख्यमंत्री का चेहरा दिल्ली से थोपा हुआ लगे। इसी वजह से पार्टी विधायकों, प्रदेश नेताओं, समर्थकों और सहयोगी दलों की राय लेने में समय लगा रही है।

प्रियंका गांधी भी एक्टिव

प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस पूरे मामले में सक्रिय हैं। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने केरल कांग्रेस के कई नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की है। माना जा रहा है कि अंतिम फैसले से पहले उनकी राय भी अहम भूमिका निभा सकती है।

चार राज्यों में शपथ, लेकिन केरल में अब भी इंतजार

4 मई को केरल के साथ पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजे आए थे। बाकी सभी राज्यों में नए मुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं, लेकिन केरल में कांग्रेस अब तक नेतृत्व संकट से जूझ रही है। अब सबकी नजर 14 मई पर टिकी है, जब पार्टी मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: ईरान पर सख्त बयान के बाद बेटे-बहू संग बीजिंग पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति, जानिए इस यात्रा के बड़े मायने

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर