वी.डी. सतीशन होंगे केरलम के नए CM, 10 दिन बाद कांग्रेस ने किया ऐलान

Kerala New Chief Minister: कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरलम का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद गुरुवार को कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया। सतीशन 61 साल के हैं और पारावूर सीट से विधायक हैं।

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 मई को तिरुवनंतपुरम में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बनी।

बोले- यह निजी उपलब्धि नहीं, दैवीय कृपा

मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद वीडी सतीशन ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि “दैवीय कृपा” मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे के. सी. वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलेंगे।

CM पद की दौड़ में तीन बड़े नाम

मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के नाम चर्चा में थे। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए थे।

एक धड़ा वीडी सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें आक्रामक विपक्षी चेहरा और नई पीढ़ी का नेता माना जाता है। वहीं दूसरा गुट केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला के पक्ष में था। राजनीतिक चर्चाओं में दावा किया जा रहा था कि अधिकांश विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे, क्योंकि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है।

वेणुगोपाल के खिलाफ लगे पोस्टर

मुख्यमंत्री चयन को लेकर केरलम कांग्रेस में माहौल काफी गर्म रहा। वायनाड में कुछ कांग्रेस समर्थकों ने ऐसे पोस्टर लगाए थे जिनमें केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री न बनाने की मांग की गई थी। पोस्टरों में राहुल गांधी और प्रियंका गामधी वाड्रा को चेतावनी भरे संदेश भी लिखे गए थे।

दूसरी तरफ, वीडी सतीशन के समर्थन में भी कई जगह पोस्टर लगाए गए और उन्हें पार्टी का मजबूत जनाधार वाला नेता बताया गया।

ये भी पढ़ेंः

UP में आंधी-तूफान का कहर, 94 लोगों की मौत: राजस्थान में रेड अलर्ट, MP में हीटवेव का असर

फैसले पर नेताओं की प्रतिक्रिया

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उनसे राय मांगी थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है, एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर वे उसका सम्मान करते हैं।

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा कि हाईकमान ने जनता की भावना को समझते हुए सही फैसला लिया है। उनके मुताबिक, वीडी सतीशन ने पिछले 10 वर्षों से एलडीएफ सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी।

वहीं कांग्रेस विधायक राधाकृष्णन ने कहा कि हाईकमान ने सभी पक्षों की राय सुनी और पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से पूरी की गई।

UDF को मिला प्रचंड बहुमत

केरलम विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(UDF) ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल के पक्ष में राय दी थी, जबकि वीडी सतीशन को सीमित समर्थन मिला था। हालांकि बाद में कई वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों ने सतीशन के नाम का खुलकर समर्थन किया, जिसके बाद आखिरकार पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।

ये भी पढ़ेंः

केरल में कांग्रेस का CM सस्पेंस बरकरार, 10 दिन बाद भी फैसला नहीं; राहुल गांधी लगातार एक्टिव

Related Posts

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली और NCR में गुरुवार (2 जुलाई) को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

तीन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को धोया, लेकिन बारिश ने भारत की जीत पर फेरा पानी; पहला टी20 रद्द

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

दिल्ली में बरसे बदरा, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; बारिश से उमस से मिली राहत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपी के घर 20 लाख कैश, 1,121 डॉलर और ‘रामराज्य कोष’ वाला संदूक मिला

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

दोहा समझौते के बाद ईरान को राहत, 6 अरब डॉलर के फ्रीज फंड से खरीदेगा जरूरी सामान; अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस, 8 की मौत, कई यात्री जिंदा जले

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना

1 जुलाई से बदल गए 6 बड़े नियम: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹180 सस्ता, पासपोर्ट महंगा, ट्रेन में बिना टिकट पर दोगुना जुर्माना
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर