Jantar Mantar CJP Protest: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग तोड़ दी। सुबह करीब 5:30 बजे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की और दोबारा बैरिकेडिंग शुरू कर दी।
Just reached Jantar Mantar.
3 AM: barricades & metal detectors are being removed. Reports suggest plain clothes officers with lathis roaming in the crowd. Intent is to let antisocial elements infiltrate the protest. But they do not understand the power of a people’s mocement. pic.twitter.com/W8Qm0fqNoh
— Anish Gawande (@anishgawande) July 19, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से संसद तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि यह मार्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर निकाला जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए न तो कोई अनुमति ली गई है और न ही कोई आवेदन दिया गया है। राजधानी के कई इलाकों में धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
22वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का आमरण अनशन
इस बीच, पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। संसद मार्च से पहले सोमवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि वे अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब उनकी तीन में से कोई एक शर्त पूरी होगी।
WHEN WILL I END THE FAST….!
Not withstanding my health my fast continues till after the Sansad Chalo March, and will be broken only under the following circumstances… pic.twitter.com/kaOGx2Nk4T— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026
ये भी पढ़ेंः
अस्पताल में भी वांगचुक का अनशन जारी: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने के लिए थाने में हुई रिहर्सल, आज CJP का संसद मार्च; पुलिस ने अनुमति से किया इनकार
अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
वांगचुक ने कहा कि उनकी पहली शर्त है कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी सार्वजनिक रूप से स्वीकार करे।
दूसरी शर्त के तहत उन्होंने कहा कि उन्हें और CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद तक जाने दिया जाए, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाने का स्पष्ट आश्वासन दें।
तीसरी शर्त यह है कि यदि स्वास्थ्य कारणों या किसी अन्य वजह से वे संसद नहीं जा पाते हैं, तो विभिन्न दलों के सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर उन्हें भरोसा दें कि शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक का मुद्दा संसद में मजबूती से उठाया जाएगा।
इस बीच, जंतर-मंतर पर मौजूद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि यदि राजनीतिक नेता सफदरजंग अस्पताल जाकर सोनम वांगचुक से मिलें और उन्हें भरोसा दें कि संसद सत्र के दौरान शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही का मुद्दा उठाया जाएगा, तो सोनम मंगलवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर देंगे।
VIDEO | Delhi: At Jantar Mantar, Sonam Wangchuk’s wife Gitanjali Angmo says, “Sonam will end his hunger strike tomorrow if political leaders meet him at hospital and assure him that they will raise the issue of education accountability during Parliament session.”
(Full video… pic.twitter.com/a2tUbotOdi
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2026
‘अस्पताल में अवैध रूप से कैद हूं’ : वांगचुक
सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में उनकी इच्छा के विरुद्ध रोका गया है। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में उनकी आवाजाही, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोगों से मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वांगचुक ने इसे अवैध हिरासत जैसा बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।
Message from Sonam :
20th JULY
आज़ादी का दूसरा आन्दोलन
भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारतFreedom from injustice (Like paper leaks)
Freedom from Fear (my illegal detention)India’s 2nd FREEDOM MOVEMENT
March to the Parliament
Please make it a big successSent through… pic.twitter.com/XYeUXgUxJH
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 19, 2026
जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़े जाने के बाद जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है और पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। संसद मार्च को देखते हुए प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।
Delhi: A large number of security personnel have been deployed at Jantar Mantar. pic.twitter.com/QWp20LOvf9
— IANS (@ians_india) July 20, 2026
फिलहाल, राजधानी में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रदर्शनकारियों का संसद मार्च और वांगचुक के अनशन को लेकर आगे क्या घटनाक्रम सामने आता है।
ये भी पढ़ेंः






