योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मिले; ₹5 लाख की मदद और आवास का ऐलान

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में मेरठ की बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। PWD गेस्ट हाउस में करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर दोषी को कानून के दायरे में लाकर कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा ललिता के पिता और चाचा को एक-एक मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच और अब तक हुई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि जांच में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ मजबूत सबूतों के साथ अदालत में प्रभावी पैरवी की जाए।

इससे पहले शनिवार सुबह प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व IPS अधिकारी असीम अरुण मेरठ से ललिता गौतम के परिवार को लेकर गाजियाबाद पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की।

परिवार बोला- मुख्यमंत्री ने न्याय का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परिवार के सदस्य वेद प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि इस मामले में शामिल कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। जो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और जो अभी फरार हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद परिवार को यह विश्वास हुआ है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने ललिता की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड और अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।

प्रदर्शन के बाद बढ़ा था मामला

ललिता गौतम हत्याकांड में कार्रवाई को लेकर नाराज परिजनों ने 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया और कुछ लोगों को थप्पड़ भी मारे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इस घटना के बाद मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया और विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ेंः

अस्पताल में भी वांगचुक का अनशन जारी: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने के लिए थाने में हुई रिहर्सल, आज CJP का संसद मार्च; पुलिस ने अनुमति से किया इनकार

असीम अरुण बोले- सिर्फ सबूतों के आधार पर होगी कार्रवाई

जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच की थी, लेकिन परिवार जांच से संतुष्ट नहीं था, इसलिए उन्होंने प्रदर्शन किया। इसके बाद कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला भी दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है।

असीम अरुण ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश बिल्कुल स्पष्ट हैं कि कार्रवाई केवल साक्ष्यों के आधार पर होगी। सच सामने आना चाहिए, चाहे किसी का नाम आए या किसी को क्लीन चिट मिले। मामले की समीक्षा के बाद सभी तथ्यों और सबूतों का आकलन किया गया। इसी आधार पर निलंबित पीएसी कांस्टेबल अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।”

अखिलेश यादव और चंद्रशेखर भी परिवार से मिल चुके हैं

मामले के तूल पकड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीड़ित परिवार को दिल्ली बुलाकर मुलाकात की थी। उन्होंने करीब सवा घंटे तक परिवार से बातचीत की और 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। अखिलेश ने परिवार को भरोसा दिया था कि दोषियों को सजा दिलाने की लड़ाई में वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि भविष्य में उनकी सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं और उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की थी।

क्या है ललिता गौतम हत्याकांड?

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ललिता गौतम 15 मई को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उसी दिन उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। दो दिन बाद 17 मई को रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव के एक गन्ने के खेत से ललिता का शव बरामद हुआ।

शव मिलने के बाद परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी ललिता से करीब तीन साल से दोस्ती थी। उसे शक था कि ललिता किसी दूसरे युवक से भी बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में अंकुश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ललिता की हत्या कर दी। बाद में इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पश्चिमी यूपी दौरे पर थे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने शामली और बिजनौर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गाजियाबाद पहुंचकर मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों में 868 करोड़ रुपए की लागत वाली 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करने के निर्देश दिए। शुक्रवार रात उन्होंने गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित अपनी रिश्ते की बहन पुष्पा चौधरी के घर भी समय बिताया। वहां करीब 45 मिनट तक परिवार के साथ रहे, हालचाल जाना और बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बाद में मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया, जहां उनके लिए सादा भोजन परोसा गया

ये भी पढ़ेंः

अमेरिका का लगातार 8वीं रात ईरान पर हमला, ट्रंप बोले- 2 सैनिकों की मौत का दिया जवाब
Spread the love

Related Posts

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

CJP Protest Jaish Operative Arrested: पश्चिम बंगाल STF ने एक कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने का दावा किया है। STF के मुताबिक, बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव…

Spread the love

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार (2 अगस्त) शाम दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल STF का दावा: दिल्ली के CJP प्रदर्शन में हिंसा फैलाने की थी साजिश, पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी; गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

आतंक के साए में पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू से हमले की कोशिश का दावा; आरोपी बोला- भगवा के अपमान का विरोध किया

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

‘मैं पीएम मोदी से निराश हो चुका हूं’, पूर्व BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्यों कही ये बात?

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

ईरान-इजराइल तनाव के बीच होर्मुज में कतर का LNG टैंकर समुद्र में फंसा, ईरान के कुवैत पर ड्रोन हमले में सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?

PM को गाली देने वाली 15 साल की लड़की ने मांगी माफी, बोली- बहकावे में आ गई थी; दीपके ने पूछा- क्या केस भी होगा वापस?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर