हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गिग वर्कर्स के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक महिला डिलीवरी राइडर के स्कूटर पर पीछे बैठकर सफर किया और उससे बातचीत की। गिग वर्कर्स की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें केवल मजदूर के तौर पर नहीं, बल्कि पार्टनर के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने भाजपा और RSS पर गिग वर्कर्स के शोषण का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और RSS की सोच गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने वाली है। उनसे 24 घंटे काम कराकर अंबानी-अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इसके उलट कांग्रेस चाहती है कि गिग वर्कर्स को उनके काम के मुताबिक अधिकार, सुरक्षा और सम्मान मिले।
VIDEO | Telangana: Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi along with Chief Minister Revanth Reddy participates in Bike Rally with gig workers from Shiparamam to Jayabheri ground.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/IyY7S0WLhx
— Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2026
गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा और 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस
राहुल गांधी ने तेलंगाना सरकार की ओर से गिग वर्कर्स के लिए शुरू की जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी और राइडिंग के दौरान दुर्घटना या बीमारी होने पर कामगारों के परिवार को भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है।
राहुल गांधी ने बताया कि हर डिलीवरी पर होने वाले ट्रांजेक्शन का 1 प्रतिशत पैसा कंपनियों को देना होगा। यह राशि पहले गिग वर्कर्स बोर्ड में जमा होगी और फिर सीधे कामगारों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह व्यवस्था तेलंगाना के सभी शहरों में लागू होगी।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: At the launch of the Telangana Gig Workers’ Social Security and Welfare Scheme, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “…Govt of Telangana is going to give you the guarantee of Rs 5 Lakh as accident insurance and Rs 10 Lakh as health insurance. Most importantly, you will get 1% of every transaction for every delivery directly into your bank accounts. Company will have to give you this in every city of Telangana. This money will go to the gig workers’ board and then directly to the bank accounts of gig workers.”
— ANI (@ANI) November 14, 2026
शहरों में बनाए जाएंगे गिग वर्कर्स के लिए रेस्ट जोन
राहुल गांधी ने डिलीवरी राइडर्स की कामकाजी परिस्थितियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स दिनभर धूप में स्कूटर चलाकर डिलीवरी करते हैं, लेकिन उनके पास आराम करने के लिए उचित जगह नहीं होती।
इसी समस्या को देखते हुए तेलंगाना सरकार शहरों में गिग वर्कर्स के लिए रेस्ट जोन बनाने जा रही है, ताकि काम के बीच उन्हें आराम करने की सुविधा मिल सके।
अब अपने काम से जुड़े डेटा पर भी होगा अधिकार
राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी डेटा की सदी है। गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप और उबर जैसी कंपनियां डेटा के आधार पर काम करती हैं, लेकिन भारत में अब तक गिग वर्कर्स को अपने ही काम से जुड़े डेटा तक पहुंच नहीं थी। वे यह भी नहीं देख पाते थे कि उन्होंने कितनी राइड पूरी की और उसके बदले उन्हें कितना भुगतान मिला।
राहुल ने कहा कि तेलंगाना का नया कानून गिग वर्कर्स को उनके डेटा पर अधिकार देने जा रहा है। अब कामगार अपने मोबाइल फोन पर किए गए काम, पूरी की गई राइड और उसके बदले मिले भुगतान की जानकारी देख सकेंगे।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: At the launch of the Telangana Gig Workers’ Social Security and Welfare Scheme, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “21st century is the century of data. Data is discussed across the country, data centres are being set up. Google, Facebook, WhatsApp, Uber – all of these function on the strength of data. But gig workers were not getting their own data in India until now. Gig workers could not see their own data…This law is going to give you the right to your own data. Govt of Telangana is giving you a guarantee that the work you do, the rides you complete, the money you are being paid for the rides will be accessible to you on your mobile phone.”
— ANI (@ANI) November 14, 2026
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान की जीत तय लग रही थी, आखिरी गेंद पर मोहित ने चौका जड़कर भारत को जिताया
गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी की गई। यह बोर्ड राज्य में कामगारों के पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम करेगा।
तेलंगाना सरकार ने इसके लिए ‘तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026’ बनाया है। यह कानून 2 जून से लागू हो चुका है। 14 नवंबर को इसके तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी की जाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था वादा
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय पहले तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ उनकी बैठक हुई थी। इस दौरान कामगारों ने उन्हें अपनी परेशानियों और मांगों से अवगत कराया था। राहुल के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर कदम उठाने के साथ उन्हें मदद और सुरक्षा देने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा, “आज हम अपना वह वादा पूरा कर रहे हैं।”
तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन ने भी राहुल गांधी के दौरे को गिग वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और उसके बाद चुनाव अभियानों के दौरान कामगारों के कल्याण के लिए कदम उठाने का वादा किया गया था। अब कानून के नियमों और वेलफेयर बोर्ड को अधिसूचित करने की तैयारी है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: At the launch of the Telangana Gig Workers’ Social Security and Welfare Scheme, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “I had a meeting with the gig workers of Telangana. You shared your sorrow and pain with me. At that time, I said that the Congress party, our CM and all of us had promised you that we would take steps regarding your demands and we would make every effort to help you and protect you. Today, we are fulfilling that promise…”
— ANI (@ANI) November 14, 2026
भारत में तेजी से बढ़ रहा गिग इकोनॉमी का दायरा
भारत में गिग इकोनॉमी का विस्तार लगातार हो रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2020-21 में देश में करीब 77 लाख गिग वर्कर्स थे। 2026 तक इनकी संख्या 1 करोड़ से 1.3 करोड़ के बीच पहुंचने का अनुमान है।
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 2029-30 तक देश में गिग वर्कर्स की संख्या 2.35 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह देश की गैर-कृषि वर्कफोर्स का करीब 6.7 प्रतिशत होगा।
वहीं, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लंबे समय में 9 करोड़ तक गिग नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। यह क्षेत्र देश की कुल GDP में 1.25 प्रतिशत तक योगदान दे सकता है।
ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, दिल्ली में SCO कार्यक्रम में शामिल होंगे मुसादिक मलिक







