गाजियाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने संभाली पश्चिम क्षेत्र की कमान

गाजियाबादः भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को गाजियाबाद में आयोजित स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती का संदेश दिया। ईदगाह रोड स्थित करबला में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी (मालू) ने अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली रहे। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने समारोह को संबोधित किया।

कुंवर बासित अली ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने समाज की शिक्षा, रोजगार और आर्थिक तरक्की के लिए अपेक्षित काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों में समाज के प्रत्येक वर्ग की तरक्की और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आवास और रोजगार जैसे क्षेत्रों में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ेंः 26/11 हमले के 18 साल बाद फिर निशाने पर नरीमन हाउस! रेकी के आरोप में 20 साल का युवक गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर्स को भेज रहा था तस्वीरें और लोकेशन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना जाति-धर्म के भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार के लिए काम करने का आह्वान किया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे भाजपा नेता आसिफ अली

कार्यक्रम में भाजपा नेता आसिफ अली गाजियाबाद भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी (मालू) को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आसिफ अली ने कहा कि हाजी जमालुद्दीन अल्वी के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया जाएगा।

हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने बताई प्राथमिकताएं

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने हाजी जमालुद्दीन अल्वी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौलाना हमीदुल्लाह राजशाही ने आपसी सद्भाव और सामाजिक विकास पर जोर दिया।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। पश्चिम क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चे को बूथ स्तर तक मजबूत करना और संगठन का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कदीम आलम ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः जिस दुकान में करती थी काम, उसी के चेंजिंग रूम में मिली युवती की लाश, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

Related Posts

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान JCB की चपेट में आने से 14 साल के छात्र की मौत का मामला राजनीतिक…

Spread the love

Continue reading
‘मुझे अल्लाह के पास जाना है, सरेंडर नहीं करूंगा’… मुठभेड़ से पहले 15 लाख के इनामी लश्कर कमांडर ने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं’, VIDEO वायरल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। 22 साल का लतीफ कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ था।…

Spread the love

Continue reading

One thought on “गाजियाबाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने संभाली पश्चिम क्षेत्र की कमान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

पाकिस्तान भारत में फैलाता है आतंकवाद, अमेरिका में बोले राहुल गांधी- हमारे निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है और हम उससे बातचीत करें, यह असंभव है

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

‘जितना खिलाओ, पेट नहीं भरता’, उद्योगपतियों पर भड़के PM मोदी, पूछा- टैक्स में छूट दी तो आपने कर्मचारियों को क्या दिया?

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

गोरखपुर हादसे पर सियासी घमासान, मां बोलीं- ‘बेटे की मौत के जिम्मेदार अखिलेश’, योगी ने सपा को घेरा, अखिलेश बोले- ‘सर्वोच्च स्तरीय जांच हो’

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, भारत में घटेगी हिंदुओं की हिस्सेदारी: प्यू रिसर्च रिपोर्ट में अनुमान

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

एक मंच पर आए ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों का खतरा कम करने पर बनी सहमति

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान ने पकड़ी रफ्तार, आंध्र-ओडिशा समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का खतरा; NDRF की टीमें तैनात