वैश्विक जंग के बीच भारत ने खोजा ”आपदा में अवसर”, भारत रूस से खरीदेगा ”200 Crash-lands SUPER JET”

India Russia Aircraft Deal: भारत ने रूस से करीब 200 क्षेत्रीय (रीजनल) विमान खरीदने में रुचि दिखाई है। यह जानकारी रूस की विमान निर्माण कंपनी United Aircraft Corporation (यूएसी) के प्रमुख वादिम बडेखा ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF-2026) से पहले दी।

यूएसी प्रमुख के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस ने रूस के IL-114-300 और SJ-100 सुपरजेट विमानों में रुचि दिखाई है। रूस ने इन दोनों विमानों को इस साल हैदराबाद में आयोजित Wings India 2026 एयर शो में भी प्रदर्शित किया था।

SJ-100 सुपरजेट में करीब 100 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जबकि IL-114-300 टर्बोप्रॉप विमान 68 यात्रियों को ले जा सकता है। दोनों विमान क्षेत्रीय उड़ानों के लिए तैयार किए गए हैं और छोटे शहरों को बड़े एविएशन हब से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ेः 

NHAI टोल पर लगातार तमाशों के बाद सरकारी फरमान, सड़कें सिर्फ सेना, पुलिस, एंबुलेंस और माननियों के लिए TOLL FREE

रिपोर्ट के मुताबिक, पहला सुपरजेट भारत में अगले तीन वर्षों के भीतर निर्मित किया जा सकता है। यदि यह सौदा आगे बढ़ता है तो यह भारत के विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती दे सकता है।

भारत का नागरिक उड्डयन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। वर्ष 2025 में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू हवाई यात्री बाजार बन चुका था। देश में 2014 के 74 हवाई अड्डों की तुलना में अब 160 हवाई अड्डों से नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में अगले दो दशकों के दौरान क्षेत्रीय विमानों की मांग 300 से 400 विमानों तक पहुंच सकती है। फिलहाल इस बाजार में ATR, बॉम्बार्डियर और ब्राजील की एम्ब्रेयर जैसी कंपनियों का दबदबा है।

ये भी पढ़ेः 

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में भीषण आग, 4 की मौत: ICU में मचा हड़कंप, 20 से ज्यादा झुलसे
Spread the love

Prem Upadhyay

प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

Related Posts

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

India Vs Sri Lanka Galle Test Final: गॉल टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि…

Spread the love

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

Donald Trump Praises India’s Election System: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। इस बार उन्होंने अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

पति की मौत पर बहाती रही आंसू, अस्थियां लेकर गई हरिद्वार; CCTV ने खोली कविता की कहानी!

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

2014 से अब तक का पूरा हिसाब: झारखंड में JPSC और TDPL की 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

गॉल टेस्ट के आखिरी दिन भारत को 6 विकेट की तलाश, श्रीलंका को 288 रन चाहिए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले से जेल में

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

जेल से बाहर आने के 2 साल बाद AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए बदली गईं टेंडर की शर्तें

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?

भारत की वोटर ID व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, SAVE America Act पर जोर; बोले- बिना फोटो ID अमेरिका में चुनाव कैसे?
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर