भारत पर नए टैरिफ लगाएगा अमेरिका, रूसी तेल आयात पर भारत ने दिखाया आईना

India-US Tariff: अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत अन्य देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाले कानून के पक्ष में 86 के मुकाबले 12 वोटों से मंजूरी दे दी है। सितंबर में सीनेट की बैठक दोबारा शुरू होने के बाद इस बिल के पारित होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे वोटिंग के लिए अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भेजा जाएगा। हाउस से भी बिल को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। टिप्पणी में कहा गया है कि जब भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहतर हो रहे थे, तब अमेरिकी कांग्रेस ने उनका समर्थन किया था, लेकिन अब जब दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ रहा है, तो कांग्रेस की ओर से कोई खास विरोध नहीं हो रहा है। ऐसे में नई दिल्ली को इससे एक राजनीतिक सबक लेना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भारत को रूसी सस्ते तेल की खरीद से दूर करने की कोशिश कर चुके हैं। इसके तहत भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए 25% अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ लगाया गया था। हालांकि, भारत ने इसके बावजूद बड़ी मात्रा में रूसी कच्चे तेल की खरीद जारी रखी। इसके अलावा रूसी कच्चे तेल से भारतीय रिफाइनरियों में तैयार किए गए रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का यूरोप को भी निर्यात किया गया।

अमेरिका अब अपनी वैश्विक बढ़त और खासकर टेक्नोलॉजी की दौड़ में भारत के बजाय चीन को मुख्य चुनौती मानता है। इसके बावजूद रूस के खिलाफ अमेरिकी नीति, यूक्रेन में जारी संघर्ष और प्रतिबंधों के जरिए रूस पर दबाव बनाने की कोशिशों के बीच भारत को निशाना बनाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल द्वारा आगे बढ़ाए गए इस कानून को भारत के लिए दबाव बनाने वाले कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत और रूस के बीच लंबे समय से मजबूत रणनीतिक और ऊर्जा संबंध रहे हैं। अमेरिका की ओर से रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगातार दबाव बनाए जाने से दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़ने की संभावना है।

भारत दुनिया के बड़े ऊर्जा आयातक देशों में शामिल है। ऐसे में भारत का रुख रहा है कि उसे अपनी ऊर्जा जरूरतों और राष्ट्रीय हितों के आधार पर तेल खरीदने का फैसला करने का अधिकार होना चाहिए। SCO समिट में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट किया कि भारत अपने देश की जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जहां से भी सस्ता तेल मिलेगा, वहां से तेल खरीदना जारी रखेगा।

ये भी पढ़ेंः भारत-ईरान व्यापार पर अमेरिका की नजर, रूबियो बोले- डील की जानकारी नहीं; SCO में मोदी-पजशकियान मिले थे

Spread the love
  • Prem Upadhyay

    प्रेम उपाध्याय न्यूज प्लस लाइव में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे मार्च 2026 से संगठन की डिजिटल विंग के साथ जुड़े हुए हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट रणनीति व निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, प्रेम ने लाइव इंडिया, 4 रियल न्यूज और फोकस टीवी जैसे विभिन्न न्यूज चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने क्राइम, बिजनेस, डिफेंस, राजनीति और मनोरंजन जैसे विविध बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। वे तथ्य-आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए स्रोतों की गहन जांच व तथ्यों के सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

    Related Posts

    अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

    US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

    Spread the love

    Continue reading
    मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

    Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

    Spread the love

    Continue reading

    One thought on “भारत पर नए टैरिफ लगाएगा अमेरिका, रूसी तेल आयात पर भारत ने दिखाया आईना

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

    यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

    जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

    जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

    अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

    अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

    मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

    मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

    ‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

    ‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

    UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

    UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं