नेपाल बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, 7 हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश; 4,894 लोग अब भी लापता

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के 13 दिन बाद भी राहत और बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू टीमें अलग-अलग 7 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं। अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 4,894 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 587 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

बचाव अभियान के दौरान पहाड़ी इलाकों में टूटे रास्ते, भारी मलबा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। सुरंगों में फंसे कर्मचारियों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीमें ड्रोन, थर्मल कैमरों और अन्य उपकरणों की मदद ले रही हैं।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 1,356 लोगों की मौत हुई है। वहीं, तिब्बत में 43 लोगों की मौत हुई है और 519 लोग लापता हैं।

नेपाल ने मांगा 2 करोड़ डॉलर का मुआवजा

बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बाद नेपाल ने 2 करोड़ डॉलर यानी करीब 189 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को दिए इंटरव्यू में कहा कि जिन देशों के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से जलवायु परिवर्तन बढ़ रहा है, उन्हें प्रभावित देशों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

नेपाल का कहना है कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में उसका योगदान 0.1 प्रतिशत से भी कम है, इसके बावजूद जलवायु परिवर्तन का असर उस पर काफी ज्यादा पड़ रहा है। नेपाल में तापमान दुनिया के औसत तापमान की तुलना में करीब 50 प्रतिशत ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 30 वर्षों में नेपाल के पहाड़ों ने करीब एक-तिहाई बर्फ खो दी है।

ये भी पढ़ेंः  नेपाल बाढ़ में 400 अरब रुपए का नुकसान, 5 हजार लापता; 1,344 शव बरामद, टूरिस्ट कर रहे बुकिंग कैंसिल

लापता भारतीयों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए

26 अगस्त को तिब्बत-नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद कुछ भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने लापता भारतीयों के परिजनों से DNA सैंपल जमा करने को कहा है। इससे चीनी अधिकारियों को बरामद शवों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

7 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1. लांगटांग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट: सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

2. चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (22 MW): नेपाली और भारतीय सेना की टीम करीब 115 मीटर अंदर सुरंग में पहुंची है।

3. अपर त्रिशूली-1 (216 MW): सुरंग में करीब 400 मीटर अंदर तक तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

4. मेलुंग खोला (5 MW): करीब 1 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन से तलाशी ली गई।

5. त्रिशूली-3A (60 MW): सुरंग और पावर हाउस में तलाश जारी है।

6. त्रिशूली-3B (37 MW): ड्रोन और थर्मल कैमरों से ऑफिस और आवासीय परिसर के आसपास तलाशी जारी है।

7. रासुवागढ़ी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (111 MW): नेपाली सेना और रेस्क्यू टीमों ने सुरंग के रास्ते पावरहाउस और कंट्रोल पॉइंट तक पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। यहां लापता कर्मचारियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ेंः नेपाल के दार्चुला में फिर लैंडस्लाइड, चौलानी नदी का रास्ता बंद; निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 1300+ मौतें, 5 हजार से ज्यादा लापता

Spread the love

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

US Space Force Weapons: अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि उसने अंतरिक्ष यानी ऑर्बिट में हथियार तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी वायुसेना के सचिव ट्रॉय मिंक ने सोमवार को…

Spread the love

Continue reading
मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसके बाद सऊदी अरब ने मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। मक्का के…

Spread the love

Continue reading

One thought on “नेपाल बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, 7 हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश; 4,894 लोग अब भी लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, अब सालाना किराये के हिसाब से तय होगी फीस

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

जहां डिमांड, वहीं किराये का कमरा; ऑनलाइन ग्राहक और बाइक टैक्सी से ड्रग्स की डिलीवरी, बिजनेस वीजा पर भारत आए दो विदेशियों के धंधे का खुलासा

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार: ट्रॉय मिंक का बड़ा खुलासा, वेपन की संख्या और क्षमता अब भी सीक्रेट

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से सऊदी में हड़कंप, 2017 में भी मक्का की ओर आई थी मिसाइल

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

‘कोर्ट में भी एक्टिंग कर रहे हैं’: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- राजपाल 2 करोड़ रुपए के भुगतान का प्रस्ताव लेकर आएं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं

UPI पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने साफ किया नियम, ₹2,000 तक पेमेंट पर कोई फीस नहीं