IPL 2026, GT vs RCB: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT)ने शानदार खेल दिखाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से मात दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया।
टॉस जीतकर कप्तान शुबमन गिल ने पहले गेंदबाजी चुनी और उनका फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और आरसीबी की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने का मौका नहीं दिया। अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर ने भी अहम योगदान दिया।
#GT 5 down all of a sudden 😲
🎥 A twist in the tale with Romario Shepherd picking two wickets in three balls ☝️☝️
Updates ▶️ https://t.co/I5Hg8ybefh#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/rXn8wt83iF
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2026
आरसीबी की बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ा गई। देवदत्त पदिक्कल ने जरूर 40 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन विराट कोहली समेत बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। कप्तान शुभमन गिल ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, जिसके बाद मिडिल ऑर्डर ने जिम्मेदारी निभाते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
मैच का टर्निंग पॉइंट
मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गिरने से आरसीबी की पारी बिखर गई, वहीं गुजरात ने रन चेज के दौरान दबाव को बखूबी संभाला।
पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि आरसीबी को इस हार से झटका लगा है।








