IPL 2026, GT vs SRH: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने IPL 2026 में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ गुजरात 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की दमदार पारियां
गुजरात टाइटंस की शुरुआत ज्यादा तेज नहीं रही, लेकिन साईं सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी संभाल ली। साई सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें कई शानदार चौके शामिल रहे। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों पर 55 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
निशांत सिंधु ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि जेसन होल्डर 11 और राहुल तेवतिया 4रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान शुभम गिल सिर्फ 5 रन और जोस बटलर 7 रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स की ओर से प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ेंः
पानीपत में फास्ट फैशन का ”खतरनाक” असर, फैशन रीसाइक्लिंग से यमुना में फैल रहा ”जहर”
हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड खाता खोले बिना आउट हो गए। अभिषेक शर्मा 6 रन, स्मरण रविचंद्रन 9 रन और शिवांग कुमार 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन दोनों 16-16 रन से आगे नहीं बढ़ सके। कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए, मगर टीम को बड़ी हार से नहीं बचा पाए।
रबाडा-होल्डर की घातक गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट लेकर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। प्रसीद कृष्ण ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और राशिद खानको 1-1 सफलता मिली।
प्लेइंग-11 में नहीं हुआ कोई बदलाव
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने अपनी पिछली प्लेइंग-11 पर भरोसा जताया और किसी भी टीम ने बदलाव नहीं किया। हालांकि मैदान पर गुजरात टाइटंस हर विभाग में सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी नजर आई।
ये भी पढ़ेंः








