IPL 2026 LSG vs RCB: लगातार 6 हार के बाद लखनऊ की दमदार वापसी, RCB को 9 रन से हराया

IPL 2026 LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने आखिरकार हार का सिलसिला तोड़ते हुए शानदार वापसी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हराकर लखनऊ ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। बारिश से प्रभावित यह मैच 19-19 ओवर का खेला गया।

मार्श का तूफानी शतक

मिशेल मार्श ने लखनऊ के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 55 गेंदों पर 111 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 38 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। लखनऊ ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। DLS नियम के तहत RCB को 213 रन का लक्ष्य मिला।

कोहली डक पर आउट

RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। Virat Kohli बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि जैकब बेथेल भी सिर्फ 4 रन बना सके। इसके बाद Rajat Patidar ने 61 रन की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। Tim David ने 17 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन टीम 19 ओवर में 203/6 तक ही पहुंच सकी।

प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी

लखनऊ के युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं शहबाज अहमद ने 2 विकेट लेकर RCB की रनचेज पर ब्रेक लगाया।

प्लेयर ऑफ द मैच

शानदार शतकीय पारी के लिए मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Posts

RR vs GT क्वालीफायर-2 पर बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट? जानें पूरा नियम

IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला 29 मई को मुल्लांपुर में…

IPL 2026, SRH vs RR: हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया; सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन ठोके, क्वालीफायर-2 में पहुंची

IPL 2026, SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का IPL 2026 का सफर खत्म हो गया है। एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 47…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर