IPL 2026, MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।
https://x.com/i/status/2043369353194995997
टॉस और मैच की शुरुआत
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि यह निर्णय टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि आरसीबी के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और बड़े स्कोर की नींव रख दी।
RCB की तूफानी बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिल सॉल्ट ने 78 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद रजत पाटीदार ने 53 रन बनाकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी, जबकि विराट कोहली ने 50 रनों की क्लासिक पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन ठोककर टीम को 240 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटर्नर, शार्दूल ठाकुर और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा, लेकिन चूक गई मुंबई
240 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ठीक रही, लेकिन टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इससे रन रेट का दबाव बढ़ता गया और टीम लक्ष्य के करीब पहुंचकर भी जीत से दूर रह गई।
रदरफर्ड की अकेली जंग
मैच के अंतिम ओवरों में शेरफाने रदरफोर्ड ने शानदार संघर्ष किया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 71 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 छक्के और 1 चौका शामिल था। रदरफर्ड ने मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण उनकी यह पारी बेकार चली गई।
मैच का पूरा हाल
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए और लक्ष्य से 18 रन पीछे रह गई। इस तरह आरसीबी ने 18 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई की बढ़ी चिंता, RCB का आत्मविश्वास हाई
इस हार के साथ मुंबई इंडियंस को सीजन में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं आरसीबी ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम का आत्मविश्वास भी ऊंचा हुआ है।








