IPL 2026, PBKS vs MI: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में मुंबई की यह इस सीजन की पहली जीत रही। तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी और शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वहीं पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।
प्रभसिमरन का अर्धशतक, पंजाब ने बनाए 200 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रभाविमरण सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 4 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की टीम के खिलाफ क्लीन बोल्ड हो गए।
कूपर कोनोली ने 21 रन बनाए, लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया। सूर्यांश शेडगे 8 रन, शशांक सिंह 2 रन और मार्को यानसेन भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में विष्णु विनोद ने नाबाद 15 रन और जेवियर बार्टलेट ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।
मुंबई की ओर से शार्दूल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
ये भी पढ़ेंः
MP के देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत; 12 से ज्यादा गंभीर घायल
रोहित-रिकेल्टन ने दी तेज शुरुआत
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने तेज शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा ने 25 रन बनाए, लेकिन युजवेंद्र चहल ने उन्हें आउट कर दिया। रयान रिकेल्टन ने 48 रन की उपयोगी पारी खेली।
नमन धीर 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा और विल जैक्स ने मैच पूरी तरह मुंबई की तरफ मोड़ दिया।
तिलक वर्मा ने पलटा मैच
तिलक वर्मा ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। विल जैक्स ने भी नाबाद 25 रन बनाए। खास तौर पर मार्को यानसेन के 18वें ओवर में मुंबई ने 22 रन बटोरे और वहीं से मैच पंजाब के हाथ से निकल गया।
तिलक वर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दोनों टीमों में हुए बदलाव
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। सूर्यकुमार यादव टीम का हिस्सा नहीं थे, जबकि शार्दुल ठाकुर को मौका मिला। रोहित शर्मा मुख्य प्लेइंग इलेवन में नहीं थे, लेकिन उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया।
वहीं पंजाब किंग्स ने हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को अंतिम एकादश में जगह दी।
ये भी पढ़ेंः








