IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान की दमदार वापसी, वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

IPL 2026, RR vs LSG: आईपीएल 2026 के बेहद अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। जयपुर में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान ने 221 रनों का विशाल लक्ष्य 5 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 7 जीत और 14 अंक हो गए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ का सपना पहले ही टूट चुका है।

लखनऊ ने बनाया 220 रनों का विशाल स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। जोश जोश इंगलिस और मिशेल मार्श ने राजस्थान के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

जोश इंगलिस ने 60 रन की तेज पारी खेली, जबकि मिशेल मार्श शतक से चूक गए और 57 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली।

इसके बाद निकोलस पूरन ने 16 और ऋषभ पंत ने 35 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 220/4 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर को 1 सफलता मिली।

राजस्थान की शुरुआत आक्रामक

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने शुरुआत से ही अटैकिंग क्रिकेट खेली। कप्तान यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

राजस्थान ने शुरुआती 6 ओवर में 71 रन जोड़ दिए। हालांकि यशस्वी जायसवाल 43 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया।

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी

एक समय वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसा तूफान खड़ा किया कि लखनऊ के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आकाश सिंह के एक ओवर में 26 रन जड़ दिए, जिससे मैच का रुख पूरी तरह बदल गया।

इसके बाद ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर उन्होंने मयंक यादव के ओवर में 29 रन बटोर लिए। वैभव ने 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। हालांकि वह अपने शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए।

जुरेल ने दिलाई जीत

वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरैल ने जिम्मेदारी संभाली और 53 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवान फरेरा 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

राजस्थान ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद राजस्थान की टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है और प्लेऑफ की रेस अब और रोमांचक हो गई है।

Related Posts

RR vs GT क्वालीफायर-2 पर बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट? जानें पूरा नियम

IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला 29 मई को मुल्लांपुर में…

IPL 2026, SRH vs RR: हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया; सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन ठोके, क्वालीफायर-2 में पहुंची

IPL 2026, SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का IPL 2026 का सफर खत्म हो गया है। एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 47…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर