ईरान जंग पर सवाल पूछते ही पत्रकार पर भड़के ट्रंप, बोले- तुम झूठ लिखते हो, शर्म नहीं आती

Trump Angry on Reporter: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान जंग को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए। ट्रंप ने सवाल पूछने वाले पत्रकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने पत्रकार को यहां तक झूठा बताया और उसकी रिपोर्टिंग पर तीखा हमला बोला।

दरअसल, The New York Times के पत्रकार डेविड संगर ने ट्रंप से पूछा था कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पूरी सैन्य जीत हासिल कर ली है, तो फिर अमेरिका अपने राजनीतिक लक्ष्य अब तक क्यों हासिल नहीं कर पाया और सैन्य कार्रवाई अभी भी क्यों जारी है।

सवाल सुनते ही ट्रंप अचानक भड़क गए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पूरी तरह सैन्य जीत हासिल की है और पूरी दुनिया इस बात को मानती है। ट्रंप ने पत्रकार की तरफ इशारा करते हुए कहा, “सिर्फ आप जैसे लोग ही सच नहीं लिखते।”

इसके बाद ट्रंप ने रिपोर्टर पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “तुम झूठ लिखते हो। तुम्हें शर्म नहीं आती। तुम्हारे एडिटर जो कहते हैं, तुम वही लिखते हो।”

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। उनके समर्थक इसे मीडिया को दिया गया करारा जवाब बता रहे हैं, जबकि आलोचकों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

ये भी पढ़ेंः

IPL 2026, LSG vs CSK: मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी चेन्नई, लखनऊ की 7 विकेट से जीत

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और इसके…

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

Taliban Russia Military Cooperation: कभी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे रूस और तालिबान ने अब एक ऐतिहासिक समझौते की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रूस-तालिबान के बीच सैन्य सहयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर