West Bengal: मुरिगंगा नदी पर बनेगा आधुनिक पुल, सुंदरबन की कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

पश्चिम बंगालः दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप में प्रस्तावित गंगासागर ब्रिज परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मुरिगंगा नदी पर बनने वाले इस बहुप्रतीक्षित पुल का डिजाइन निर्माण कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है।

रविवार को कचुबेरिया प्वाइंट पर आयोजित एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक में इस आधुनिक डिजाइन को प्रस्तुत किया गया। बैठक में सुंदरबन विकास मंत्री Bankim Chandra Hazra, बीडीओ कनैया कुमार राय, पंचायत समिति अध्यक्ष सबीना बीबी सहित कई अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

L&T के इंजीनियरों ने पुल की लंबाई, पिलर की संरचना और उसकी दीर्घकालिक मजबूती को लेकर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बताया गया कि डिजाइन तैयार करते समय मुरिगंगा नदी की ज्वार-भाटा और नौवहन की स्थिति को ध्यान में रखा गया है।

बैठक के बाद मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने इंजीनियरों के साथ नदी तटीय इलाके का निरीक्षण भी किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की यह महत्वाकांक्षी परियोजना सुंदरबन की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी।

गौरतलब है कि हर साल Gangasagar Mela के दौरान लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नाव और फेरी के जरिए नदी पार करनी पड़ती है, जिससे भारी दिक्कत होती है। खासकर भाटा के समय। पुल बनने के बाद इस समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन के अनुसार, डिजाइन फाइनल होने के बाद जल्द ही प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस खबर से सागर द्वीप के स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों पर सख्ती, CM शुभेंदु अधिकारी बोले- “जल्दी भाग जाओ, वरना एक्शन लिया जाएगा”

    Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा…

    ”आरजी कर” मामले में शुभेंदु सरकार का एक्शन, लापरवाही के आरोप में 3 IPS सस्पेंड

    पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जो इस विवाद में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। निलंबित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी करेंगी ताजमहल का दीदार, आगरा में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

    ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

    ट्रंप बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, होर्मुज में नहीं लगेगा टोल; समझौते पर जल्द होगा फैसला

    बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

    बकरीद पर पुरानी रंजिश का बदला, मुस्लिम दोस्तों ने हिंदू युवक की चाकू गोदकर हत्या की; इलाके में तनाव का माहौल

    पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

    पाक- अमेरिका के लिए नया सर दर्द बना अफगानिस्तान, रूस-तालिबान सैन्य सहयोग समझौता

    ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

    ईरान का बड़ा बयान- ‘दुश्मनों को होर्मुज इस्तेमाल नहीं करने देंगे’, अमेरिका-ईरान 60 दिन के सीजफायर पर सहमति की रिपोर्ट

    हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

    हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
    × नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर