डीके शिवकुमार आज लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए कैबिनेट में किन नेताओं को मिल सकती है जगह

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस नेता D. K. Shivakumar आज (3 जून) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम 4 बजे लोकभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत उन्हें (डी.के. शिवकुमार) पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद सिद्धारमैया के इस्तीफे के पश्चात शिवकुमार राज्य की कमान संभालेंगे।

पहले चरण में 10-12 मंत्री ले सकते हैं शपथ

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ पहले चरण में 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के बाद किए जाने की संभावना है। इस संबंध में शिवकुमार और सिद्धारमैया ने हाल ही में नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ विस्तृत बैठक की थी।

इन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों में ये नाम प्रमुख हैंः

  • जी परमेश्वर
  • प्रियांक खड़गे
  • रामलिंगा रेड्डी
  • एम. बी. पाटिल
  • यतींद्र सिद्धारमैया

इसके अलावा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कुछ अन्य नेताओं को भी मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः

लंबे समय बाद ‘स्ट्रीट फाइटर’ अवतार में दिखीं ममता, धरने में कम मौजूदगी ने बढ़ाई TMC की मुश्किलें

सिद्धारमैया बने कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कांग्रेस ने सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया है। इसे कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उनके राजनीतिक अनुभव और योगदान को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर रहेगा फोकस

सूत्रों का कहना है कि शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। लिंगायत, दलित, ओबीसी और अन्य समुदायों को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। कई उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर भी चर्चा है।

शिवकुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती

कर्नाटक मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन मंत्री पद के दावेदारों की संख्या इससे कहीं अधिक है। ऐसे में शिवकुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती वरिष्ठ नेताओं, क्षेत्रीय समीकरणों और समर्थक गुटों के बीच संतुलन बनाकर असंतोष को नियंत्रित रखने की होगी।

ये भी पढ़ेंः

डीके शिवकुमार की शपथ से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, सिद्धारमैया को CWC में मिली जगह

Varun Srivastava

वरुण श्रीवास्तव वर्तमान में न्यूज प्लस लाइव में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर डिजिटल टीम के सक्रिय सदस्य हैं। उनके पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। न्यूज प्लस लाइव से पहले, उन्होंने 4Real News, Network18, Sun Star और लोकतंत्र मीडिया जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाई।

Related Posts

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब? ट्रंप ने गिनाईं शर्तें, होर्मुज खुलेगा और परमाणु कार्यक्रम पर बनेगी सहमति

US Iran Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़े समझौते की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है। ट्रंप…

रूस के खिलाफ संयुक्त पश्चिमी मोर्चे का अंत, यूरोपिय समर्थन से अमेरिका ने खिंचे हाथ

ट्रम्प टीम के सत्ता में आने के बाद से अमेरिकी राजनीति में एक गहरा, बल्कि ऐतिहासिक बदलाव आया है: अमेरिका ‘स्वतंत्र विश्व के नेता’ की अपनी भूमिका से हटकर अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

पटना फायरिंग केस: ‘गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे’ – गार्ड के बयान के बाद खान सर पर FIR, तलाश में जुटी बिहार पुलिस

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भड़का भारत! कहा- अवैध कब्जे वाली जमीन पर चुनाव वैध नहीं…

ट्रंप बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी होगी डील क्योंकि मुझे मोदी पसंद

ट्रंप बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया, फिर भी होगी डील क्योंकि मुझे मोदी पसंद

दिल्ली होटल अग्निकांड: एक-दूसरे की बांहों में मिले कपल के शव, IVF इलाज के लिए रुके थे; मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा

दिल्ली होटल अग्निकांड: एक-दूसरे की बांहों में मिले कपल के शव, IVF इलाज के लिए रुके थे; मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा

इजराइल का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- मध्यस्थता के लायक नहीं; ईरान ने दी पलटवार की धमकी, ट्रंप बोले- खामेनेई से मुलाकात हुई तो गर्व होगा

इजराइल का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- मध्यस्थता के लायक नहीं; ईरान ने दी पलटवार की धमकी, ट्रंप बोले- खामेनेई से मुलाकात हुई तो गर्व होगा

TCS के बाद Wipro पर धर्मांतरण का आरोप: पीड़िता बोलीं- इस्लाम अपनाने और मुस्लिम से संबंध बनाने का दबाव बनाया, शिकायत के बाद जबरन इस्तीफा दिलवाया गया

TCS के बाद Wipro पर धर्मांतरण का आरोप: पीड़िता बोलीं- इस्लाम अपनाने और मुस्लिम से संबंध बनाने का दबाव बनाया, शिकायत के बाद जबरन इस्तीफा दिलवाया गया
× नोएडा दिल्ली झारखंड गुजरात ओडिशा उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड पंजाब हरियाणा राजस्थान जम्मू-कश्मीर